9.17.2010

Shabd

सुशील कुमार संग फोटू खिचाने पहुचे मिस्टर गिल
फोटो तो खीची नही पर तोड़ा गुरु का दिल
तोड़ा गुरु का दिल धक्का मुक्की कर उन्हें भगाया
उसी द्रौंन को जिसने ये पहलवान बनाया
कहे "अफ़ीम" गिल साहब को भी, कोई कोच दिलाए
गुरु की गारीमा पढ़ाए और तमीज़ सिखाए.
"अफ़ीम"


होगा खेल कॉमन वेल्थ का, थम जाएगी दिल्ली!
अपने खुद के शहर में होंगे, जैसे भीगी बिल्ली !!
होंगे भीगी बिल्ली, दस दिन में, काया कल्प हो जाएगा
हर नेता हर अफ़सर बाद में, अपना बिगुल बजाएगा
कहे "अफ़ीम" ये प्लेयर्स खेल के वापस मुल्क को जाएँगे
पर हम भीगे दिल्ली वाले फिर से अनाथ हो जाएँगे !!!!

"अफ़ीम"

No comments:

Post a Comment